1 / 3
2 / 3
3 / 3

सोनौली:बॉर्डर पर कैंडिल जलाकर लद्दाख में शहीद सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि

सोनौली/महराजगंज।

लद्दाख में चीन की कायराना हरकत से कई भारतीय जवान शहीद हो गए जिसको देखते हुई पूरे देश में लोग गुस्से में हैं और चीनी सामानों का जबरदस्त बहिष्कार कर रहे हैं।

इंडोनेपाल बॉर्डर पर युवा समाजसेवी सोनू गुप्ता के नेतृत्व में रविवार की देर शाम भारत नेपाल की सीमा पर कैंडल जलाकर लद्दाख में चीनी सैनिकों के हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही साथ स्थानीय लोगों से चीन निर्मित सामानों को बहिष्कार करने की अपील भी की गई।

इस अवसर पर युवा समाजसेवी सोनू गुप्ता ने कहा कि चीन ने भारतीय सैनिकों पर धोखे से हमला कर जो गद्दारी की है वह अत्यंत ही निंदनीय है, ऐसे गद्दारों को मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है। उन्होंने चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि चीन ने भारत को पुराना भारत समझकर बड़ी भूल की है और अब वह इसका अंजाम भुगतने को तैयार रहे।

इस दौरान प्रेम जायसवाल, राजू जायसवाल, राजू भारती, मुरारी गिरी शक्ति सिंह  मनोज मद्देशिया  प्रेम नाथ धर्मेन्द्र जायसवाल सोनू गुप्ता सुनील जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे

Report:Amjad
Previous article
Next article

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post