नौतनवां
महराजगंज
नौतनवां:ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार 65 वर्षीय वृद्ध की मौत
05 June, 2020
0
नौतनवा/महराजगंज।
छपवा चौकी के सामने शुक्रवार की सुबह ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार 65 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह लगभग 8 बजे एक ट्रेलर चालक ट्रेलर को लेकर सोनौली से नौतनवा रेलवे स्टेशन पर आ रहा था जैसे ही वह छपवा चौकी के सामने पहुंचा तभी सामने से कस्बे से निकलकर मुड़िला की तरफ जाते हुए एक 65 वर्षीय वृद्ध स्कूटी लेकर आ गए और अनियंत्रित होकर ट्रेलर की चपेट में आ गए जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
ट्रेलर का नम्बर HR38 S5120 है।मृतक की पहचान नन्दराम पासवान उम्र 65 वर्ष निवासी हरदी डाली के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
एवं ट्रेलर समेत चालक व खलासी को गिरफ्तार कर थाने ले गई।थानाध्यक्ष शिव मनोहर यादव ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
Report:Amjad
Previous article
Next article
