महराजगंज
सोनौली
प्रवासी मजदूरों को अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी द्वारा आज पुनः खाद्य सामग्री वितरित किया गया
04 June, 2020
0
सोनौली/महराजगंज।
नगर पंचायत सोनौली में आये हुए प्रवासी मजदूरों को अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी द्वारा घर घर जाकर खाद्य सामग्री जैसे नमकीन,बिस्किट, साबुन सैनिटाइजर,मास्क, मच्छर धूपबत्ती व अन्य सभी सामग्री का थैला बनाकर सभी प्रवासी मजदूरों को देने का कार्य प्रारम्भ किया था।
इसी क्रम में आज पुनः आदर्श न०पं०सोनौली के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी द्वारा वार्ड नं.10 जानकीनगर,वार्ड नं.11 वाल्मीकिनगर,वार्ड नं.12 घनश्यामनागर एवं वार्ड नं.13 विस्मिलनगर में होम क्वरंटाईन हुए प्रवासी मजदूरों को खाद्य सामग्री वितरित किया गया।
इस मौके पर उक्त वार्डों के सभासद गण राजकुमार नायक,प्रदीप नायक,बेचन प्रसाद,अमीर आलम,वकील अहमद एवं आगनबाड़ी कार्यकत्री व आशा मौजूद रहीं।
Report:Amjad
Previous article
Next article
