1 / 3
2 / 3
3 / 3

भारतीय कस्टम एजेंटो का हड़ताल समाप्त, एजेंटो को नेपाल भन्सार में मिलेगी एन्ट्री

सोनौली/महराजगंज।


भारत नेपाल बॉर्डर पर स्थित सोनौली के भारतीय कस्टम एजेंटों द्वारा हड़ताल किया गया था कस्टम एजेंटों का कहना था कि नेपाल भंसार द्वारा हम लोगों को अपनी गाड़ी पास करने हेतु नेपाल जाने से रोका जा रहा जिससे हम लोगों को काफी कठिनाई हो रही है। आदर्श न०पं० सोनौली के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी ने कस्टम एजेंटों का समर्थन करते हुए कहा कि हर हाल में आप लोग की मदद करने का कार्य करूँगा।
जिसके लिए सुधीर त्रिपाठी नेपाल भंसार के चीफ के आमंत्रण पर क्षेत्राधिकारी नौतनवां राजू कुमार साव,चौकी इंचार्ज सोनौली अशोक कुमार एवं कस्टम के एजेंटों के साथ  नेपाल भंसार कार्यालय पहुचें और नेपाल भंसार के चीफ कमल कुमार भट्टराई से वार्ता किया।
इस दौरान श्री त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय कस्टम एजेंटों को नेपाल भंसार में कोरोना के बहाने एक साजिश के तहत रोका जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा की मालवाहक ट्रकों के चालको को कोरोना वाला कह कर प्रताड़ित किया जा रहा है। यहां तक कि ट्रक से उतरकर उन्हें पानी पीने भी नहीं दिया जा रहा है।

सभी बातों को गंभीरता से सुनने के बाद  भैरहवां  कस्टम चीफ ने कहा कि भारतीय कस्टम एजेंटो या ट्रक चालकों के साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार नहीं होगा कस्टम एजेंट अपने पुराने परिचय पत्र पर ही नेपाल कस्टम (भंसार) में प्रवेश कर अपना कार्य कर सकेंगे।

इस मौके पर सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि भैरहवां विधायक संतोष पाण्डेय ने ट्रान्सपोटरो की इस लड़ाई में मेरा सहयोग किया इसके लिए वह बधाई के पात्र है।
विधायक संतोष पाण्डेय बताया कि श्री त्रिपाठी जी के प्रयास ही आप लोगो ने यह लड़ाई जीती है। 
श्री त्रिपाठी बधाई के पत्र है। 

इस आश्वासन पर कस्टम एजेंट की प्रतिनिधिमंडल ने अपनी सहमति जताते हुए हड़ताल समाप्त कर वाहनो को कस्टम से पास कराने में जुट गये है।

Report:Amjad
Previous article
Next article

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post