1 / 3
2 / 3
3 / 3

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर में फांसी लगाकर किया सुसाइड

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है।
सुशांत की लाश बांद्रा स्थित उनके घर में पंखे से लटकी मिली है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार सुशांत के घर में काम करने वाले एक शख्स ने पुलिस को फोन कर के इसकी जानकारी दी।
सुशांत सिंह राजपूत बिहार के सहरसा जिले के निवासी हैं सुशांत सिंह राजपूत ने 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के डेली सोप में काम किया था। लेकिन सुशांत सिंह को अच्छी पहचान एकता कपूर के धारावाहिक पवित्र रिश्ता' से मिली।
एकता कपूर की धारावाहिक पवित्र रिश्ता में शानदार अभिनय के बाद सुशांत को फिल्में भी मिलने लगीं। काय पो छे! में सुशांत मुख्य अभिनेता थे और उनके अभिनय की काफी तारीफ भी हुई थी। इसके बाद सुशांत 'शुद्ध देसी रोमांस' में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे।

सुशांत सिंह राजपूत ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में भी उनका किरदार निभाया था।  सुशांत ने एक के बाद एक तेजी से कई फिल्में साइन कर ली थीं। 21 जनवरी 1986 को जन्मे सुशांत ने एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी, केदारनाथ और छिछोरे जैसी फिल्मों में काम किया है।
Previous article
Next article

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post