महराजगंज
सोनौली
हत्या कर खेत में फेंकी गई अज्ञात महिला का मिला शव
14 June, 2020
0
जनपद महराजगंज के परसा मलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जिगिना गांव में स्थित ट्युबेल से दो सौ मीटर पूरब दिशा के खेत में अज्ञात 30 वर्षीय विवाहिता महिला का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।
रविवार सुबह करीब 10 बजे खेत की जोताई कर रहे किशान की नजर जब शव पर पड़ी तो शोर मचाने लगा शोर सुन कर आस पास के लोगो की भीड़ इकठा हो गई लोगो ने फ़ोन द्वारा परसा मलिक पुलिस को सूचित किया जानकारी मिलते ही परसा मलिक थाना प्रभारी छोटेलाल अपने हम राहियो के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए महराजगंज भेजने की तैयारी में जुट गए।
ग्रामीणों के मुताबिक हत्या कर शव को शनिवार बीती रात को खेत में फेका गया है मृतक के जिस्म पर काफी चोटे आई है घटना स्थल पर नौतनवा क्षेत्रधिकारी राजू कुमार साव व परसा मलिक थाना प्रभारी छोटेलाल व सेवतरी चौकी इंचार्ज अनिल कुमार राय मौजूद रहे।
Previous article
Next article
