1 / 3
2 / 3
3 / 3

सोनौली:रेडियम बेल्ट युक्त स्ट्रीट लाइट के चौथे फेज का हुआ उदघाटन

सोनौली/महराजगंज।

भारत नेपाल के सरहदी नगर सोनौली की इंद्र धनुषी चमक को और चमकदार बनाने का जो अवसर आज हमें मिला है यह हमारे लिए,परम सौभाग्य की बात है। जबतक सरहद के कोने-कोने में उक्त चमक को पहुँचा नही लेते तब तक हमारा यह संकल्प पूरा नही होगा।

उक्त बातें अध्यक्ष प्रतिनिधि न०पं०सोनौली सुधीर त्रिपाठी ने नगर से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेडियम बेल्ट युक्त स्ट्रीट लाइट के चौथे फेज के उदघाटन के बाद वहां मौजूद सभासदों व गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि उक्त इंद्र धनुषी रोशनी से आने वाले दिनों में सभी चौदह वार्डों के चप्पे चप्पे को रोशन किया जाएगा।

इससे पूर्व उदघाटन के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग वार्ड नं 5 गौतम बुद्ध नगर पहुचे श्री त्रिपाठी का वहां के नागरिकों ने फूल मालाओं से ऐतिहासिक स्वागत किया।अपने स्वागत से अभिभूत सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि आप लोगों से मिलने वाला यह सम्मान हमारे लिये सर्वोपरि है।

इस मौके पर सभासद बेचन प्रसाद,प्रदीप नायक,विनय यादव,अमीर आलम एवं श्रीनारायन तिवारी,अलीशेर,रामानन्द रौनियार, मुन्नीलाल गिरी,आशिक अली,चक्रबहादुर गिरी,अशर्फी लाल,ओमप्रकाश कन्नौजिया,गणेश यादव,प्रकाश मद्धेशिया सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।

Report:Dilshad Ali
Previous article
Next article

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post