1 / 3
2 / 3
3 / 3

सोनौली: अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी स्वयं जरूरतमंदों के घर जाकर पहुंचा रहे हैं राशन

सोनौली/महराजगंज।

आपको बताते चलें कि जब से लॉकडाउन शुरू हुआ है तब से न०पं०सोनौली के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी निरंतर अपने नगर के जनता की हर तरह रक्षा व सुरक्षा करते चले आ रहे हैं जहां उन्होंने अपने नगर के जरूरतमंदों को प्रत्येक घर जा जाकर राशन पहुंचाते चले आ रहे हैं। वही बाहर से आए हुए प्रवासी मजदूरों का जांच करा कर उनको होम क्वारेंटाईन कराने का कार्य कर रहें हैं।

 उन सभी प्रवासी मजदूरों को सुधीर त्रिपाठी द्वारा आज घर घर जाकर के उनको खाद्य सामग्री जैसे नमकीन,बिस्किट के अलावां साबुन सैनिटाइजर,मास्क, मच्छर धूपबत्ती व अन्य सभी सामग्री का थैला बनाकर सभी  प्रवासी मजदूरों को दिया जा रहा है।

इसी क्रम में आज वार्ड नं०1 अम्बेडकरनगर,वार्ड नं०14 लोहिया नगर एवं वार्ड नं०3 शास्त्रीनगर में प्रवासी मजदूरों को खाद्य सामग्री वितरण के दौरान सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि हम अपने नगर के जनता का इस महामारी के दौरान हर संभव मदद करते चले आ रहे हैं और करते रहेंगे उन्होंने  बाहर से आए हुए सभी प्रवासी मजदूरों से निवेदन करते हुए कहा है कि आप लोग होम क्वारेंटाईन की समयावधि तक अपने-अपने घरों में रहें।आप लोगों का हर संभव मदद करने का कार्य करूँगा,और ऐसे प्रवासी मजदूर जिनके पास राशन कार्ड नही है वे लोग वार्ड स्तर पर पर जो निगरानी समिति का गठन किया गया है समिति के सदस्यों के माध्यम से अपना दास्तावेज उनको दे दें आप लोग का राशन कार्ड भी बनवाने का कार्य किया जायेगा।

इस मौके पर सभासद बेचन प्रसाद,प्रदीप नायक,प्रेम यादव,अमीर आलम,नजामुद्दीन खान,गणेश यादव,बबलू गुप्ता एवं उक्त वार्ड की आशा एवं आगनवाड़ी भी मौजूद रहीं।

Report:Amjad
Previous article
Next article

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post