1 / 3
2 / 3
3 / 3

उम्र के 70वे पंडाव को पार कर कोरोना की जद में आये नौतनवा दम्पति ने कोरोना योद्धा बन जगाया कोरोना से संघर्ष की आस

 
नौतनवा/महराजगंज। नगर के वार्ड नं0 10 शास्त्री नगर निवासी रामरूप जायसवाल उम्र 70 वर्ष व उनकी धर्मपत्नी सरोज जायसवाल उम्र 65 वर्ष के आज 16 दिन बाद मेदांता अस्पताल गुणगाँव से कोरोना का इलाज कराकर स्वस्थ होकर वापस अपने आवास लौटने पर नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड़डू खान ने जायसवाल दम्पति के कोरोना योद्धा बनने पर शुभकामनाएं दिया और उनके सुखी व स्वस्थ जीवन के लिए मंगलमय कामना किये। आपको बताते चले कि बिगत दिनों सोनौली नगर पंचायत में लगे कोरोना जांच शिविर में श्री जायसवाल व उनकी धर्मपत्नी ने कोरोना जांच कराया था जिसमे दोनों का कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आया था जिसके बाद दोनों लोग अपना इलाज मेदांता अस्पताल में कराया जहॉ से स्वस्थ होने के बाद आज सकुशल अपने निज निवास पर वापस आकर अपनी दिनचर्या प्रारम्भ कर दिए।

 रिपोर्ट:अमजद
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post