1 / 3
2 / 3
3 / 3

नौतनवां:चेयरमैन के लिखित आश्वाशन पर सफाई कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त


नौतनवां/महराजगंज।

उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर पालिका परिषद नौतनवा शाखा के कर्मचारियों द्वारा वृहस्पतिवार से शुरू किया गया अनिश्चितकालीन हड़ताल आज नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड़डू खान के इस लिखित आश्वाशन पर समाप्त हो गया कि तीन माह के बकाए वेतन के सापेक्ष दो माह का वेतन 5 अक्टूबर तक दे दिया जाएगा बकाया जल्द देने की कोशिश की जाएगी तथा अन्य समस्याओं का निराकरण शासनादेश अनुसार करने का आश्वासन दिया गया।इस आश्वासन पर सभी कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त किया तथा हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की गई।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि "आज नौतनवा शाखा के कर्मचारियों से वार्ता कर सभी समस्याओं का निराकरण शासनादेश अनुसार कर दिया गया है और मेरे रहते किसी भी कर्मचारी का अहित नही होने पायेगा तथा हड़ताल समाप्त होने पर हम सभी कर्मचारियों व पदाधिकारियों को धन्यवाद देते है, 

इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष राजेश व्वाएड, उप जिलाध्यक्ष गोविन्द प्रसाद,महामंत्री श्रवन चौधरी,शाखा अध्यक्ष जितेंद्र कुमार,शाखा उपाध्यक्ष रमाशंकर सिंह तथा मोहम्मद सफीक,विनोद कुमार,संतोष श्रीवास्तव, गयासुद्दीन, मिथलेश, सिराजुद्दीन,दिलीप कुमार,जफीर अहमद,इमरान अहमद,सोनी देवी,रीता देवी, सरस्वती देवी, शांति देवी सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post