1 / 3
2 / 3
3 / 3

नौतनवां:मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत तहसील सभागार में कार्यक्रम का आयोजन


नौतनवां/महराजगंज।महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलम्बन  को बढ़ावा देने के लिए मान0 मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज द्वारा प्रारम्भ की गई मिशन शक्ति अभियान प्रदेश के 75 जनपदों, 822 ब्लाक, 59163 ग्राम सभाओं,189204 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 24 करोड़ लोगों के माध्यम से एक सप्ताह के विशेष अभियान के प्रथम चरण मे महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से महिला कल्याण तथा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार के संयुक्त प्रयास से नौतनवा स्थित तहसील सभागार में कार्यक्रम आयोजित की गई।कार्यक्रम का संचालन राजेश ब्वायड ने किया।
मुख्य अतिथि नायला खान ने बताया कि "हमारे देश का संबिधान किसी के प्रति हिंसा करने की इजाजत नही देता खासकर महिलाओं को इसके प्रति अपनी संकीर्ण संकोच को त्याग समाज मे आगे आना पड़ेगा।
कार्यक्रम में बतौर अतिथि पहुचे नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड़डू खान ने कहा कि "इस अभियान का मुख्य आधार महिलाओं तथा बच्चो की सुरक्षा उनकी गरिमा का सम्मान तथा उनकी पहचान की गोपनीयता चाहे वो किसी भी धर्म,जाति, लिंग एवं धर्म से हो उन्हें समानता पूर्ण वातावरण प्रदान करना है। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि "इस प्रथम चरण का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों एवं उनके ऊपर हो रहे अपराधों के प्रति जागरूक करना है।तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि "यह अभियान पाँच चरणों के माध्यम से कुल 180 दिन में पूरा होगा।
इस अवसर पर सी0डी0पी0ओ0 सुभावती देवी, सूपरवाईजर सुनीता,विनीता वर्मा,अर्चना शर्मा,शाहनवाज खान,बन्टी पाण्डेय,प्रमोद पाठक,महिला आरक्षी कल्पना द्विवेदी,विधि द्विवेदी अलावा आंगनबाड़ी कार्यकत्रिया,एन0 एम0, आशा एवं संगिनी की महिलाए उपस्थित रही।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post