1 / 3
2 / 3
3 / 3

नौतनवा:समीर त्रिपाठी ने समरधीरा में भाजपा कार्यालय का उद्धाटन रिबन काट कर किया


 नौतनवा/महराजगंज।नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के समरधीरा में भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय खोला गया। भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रहे एवं वरिष्ठ नेता समीर त्रिपाठी ने कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कहा कि जनता के स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा के लिए वे सदैव तत्पर हैं। उनका पूरा जीवन ही अब जनता की सेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास का सिद्धांत लेकर चल रही है। आज पूरे देश में भाजपा सरकार  बहुमुखी विकास कर रही है । प्रदेश मे भाजपा की सरकार योगी के नेतृत्व में विकास को एक नई गति दी है ।नई_ नई योजनाएं संचालित कर गांव, गरीब ,किसान के उत्थान के लिए माननीय योगी जी दिन रात एक किए हुए हैं।  श्री  त्रिपाठी ने कहा कि नौतनवा विधानसभा क्षेत्र की जनता का स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा एवं क्षेत्र का बहुमुखी विकास का संकल्प लेकर मै विधानसभा क्षेत्र की जनता का निरंतर सेवा कर रहा हूं । मेरा पूरा जीवन जनता की सेवा के लिए समर्पित है । उन्होंने नौतनवा विधानसभा क्षेत्र की जनता से अपील किया कि जब भी कोई समस्याएं हों तो वे जरिए फोन अवगत कराएं । हमारे समस्त कार्यकर्ता भी जनता की सेवा में जुटे हुए हैं। इस मौके पर हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष रामसेवक जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की कथनी करनी में अंतर नहीं है। भाजपा ने जो कहा वह कर दिखाया। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से अपील करते हुए कहा कि समीर त्रिपाठी एक स्वच्छ छवि एवं उच्च सोच वाले व्यक्ति हैं। इनके जैसे लोगों की विधानसभा में जरूरत है ।आने वाले चुनाव में जनता पूरी तरह समीर त्रिपाठी को विधानसभा में भेजने का कार्य करेगी । आज विरोधियों की हवा गुम हो गई है। समीर त्रिपाठी ने अपने श्रम और परिश्रम के बल पर जनता का प्यार पाकर आप  जनता की सेवा में दिन रात लगे हुए हैं इस मौके पर कार्यालय प्रभारी रवि प्रताप सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर बेचन, अमरीश त्रिपाठी ,राधेश्याम यादव, केशव जयसवाल, दिवाकर मणि सिंह ,सतीश यादव, धनंजय पाल, ऋषिकेश अग्रहरी, अमर सिंह एवं राजू त्रिपाठी के अलावा सम्मानित क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहे ।

संवाददाता:अमजद
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post