1 / 3
2 / 3
3 / 3

नौतनवा:पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त छापेमारी में लाखों का अवैध कास्मेटिक की बड़ी खेप बरामद

नौतनवां/महराजगंज।स्थानीय कस्बे के जयहिंद चौराहे के निकट परसोहिया मोहल्ले के एक मकान में आज एसडीएम के नेतृत्व में एसएसबी,पुलिस व कस्टम की संयुक्त टीम ने छापेमारी की इस दौरान अवैध तरीके से स्टाक किए गए करीब 50 लाख के विदेशी कास्मेटिक समानो का स्टॉक को बरामद किया।
बताया गया है कि छापमारी के दौरान कुछ महिलाएं सामानों के पैक पर रैपर बदल रही थीं। मौके से भारी मात्रा में रैपर भी बरामद हुए हैं।
बता दे की एसडीएम प्रमोद कुमार को सूचना मिली थी कि एक मकान में अवैध सामान स्टाक करके रखे गए हैं। इस सूचना पर एसडीएम ने संयुक्त टीम के साथ छापेमारी की तो शास्त्री नगर के इस मकान के अंदर अलग-अलग हिस्सों में अवैध तरीके से डंप किए गए सैकड़ों कार्टून अवैध समान मिला। बरामद सामानों में नेपाल के सामान बड़ी मात्रा में हैं। एसडीएम के निर्देश पर घर में ही बने गोदाम के तालों को तोड़कर तलाशी ली गई तो उसमें नेपाल निर्मित फेयरनेस क्रीम, हेयर कलर, फेस क्रीम, परफ्यूम, टूथ पेस्ट, शूज पॉलिश सहित विभिन्न प्रकार के कास्मेटिक सामग्रियों की बरामदगी हुई। जिसकी कीमत लाखो आंकी जा रही है।
इस संबंध में प्रमोद कुमार एसडीएम,नौतनवा ने कहां है कि पूरे मामले में कार्रवाई के लिए कस्टम नौतनवा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post