नौतनवां
महराजगंज
नवरात्र में माँ के दर्शन मात्र से ही शरीर मे गजब की स्फूर्ति आ जाती है तन- मन माँ की भक्ति में झूमने लगता है ----- गुड़डू खान
नौतनवां/महराजगंज। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्र के पावन अवसर पर आज अष्टमी/नवमी के दिन नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड़डू खान ने माँ बनैलिया प्रांगण में प्रसाद वितरित किया।
इस अवसर पर मंदिर के मैनेजर रिखीराम थापा ने चेयरमैन को तिलक लगाकर व प्रसाद रूपी माँ की चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया।
प्रसाद वितरित करने के उपरान्त चेयरमैन ने माँ बनैलिया के दर्शन किये और बताया कि "नवरात्र में माँ के दर्शन मात्र से ही शरीर मे गजब की स्फूर्ति आ जाती है तन- मन माँ की भक्ति में झूमने लगता है,
इस अवसर पर शाहनवाज खान,बन्टी पाण्डेय, भानू कुमार,किसमती देवी,रमाशंकर सिंह प्रधान लिपिक, संतोष श्रीवास्तव,धीरेन्द्र सागर,राज कुमार गौड़,रविकांत वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
संवाददाता:अमजद अली
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment