बृजमनगंज:धूमधाम से निकला माँ भद्रकाली का डोला
बृजमनगंज/महराजगंज। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंगलवार को नगर में मां भद्रकाली का डोला धूमधाम से निकला और मूर्ति विसर्जन परंपरागत तरीके से पुलिस प्रशासन की देखरेख में संपन्न हुआ। बताते चलें कि कई वर्षों से बृजमनगंज कस्बे में स्थानीय काली मंदिर मां काली मूर्ति स्थापना दीपावली से प्रारंभ होती है दीपावली की समाप्ति के बाद नगरवासियों के सहयोग से मां भद्रकाली के संगठन के लोगों द्वारा मां का डोला कंधे पर उठाकर पूरे नगर में गाजे बाजे के साथ भ्रमण कराते हुए प्राचीन शिवाला पोखरे पर विसर्जन करने की परंपरा आज भी चली आ रही है इस बार भी संगठन के लोगों ने बड़े ही धूमधाम के साथ मां भद्रकाली का डोला नगर में भ्रमण के लिए निकला। काली मंदिर से मां भद्रकाली का डोला सजनवा बाबू मछली मंडी गल्ला मंडी डाकघर रोड स्टेशन रोड बैंक रोड मुख्य मार्ग से होता हुआ शिवाला पोखरे पर पहुँच और विसर्जित हुआ इस दौरान रवि वर्मा, अमित जायसवाल,सौरभ जायसवाल,मनोज जायसवाल,संजय जायसवाल,करन चौधरी,दुर्गा पटवा,सूरज सिंह,पशुपतिनाथ गुप्ता,जगदम्बा जायसवाल, गौरव जायसवाल,सूरज वर्मा, मोहित वर्मा,किशन जायसवाल, प्रिंस ,आर्यन,राहुल,अभिषेक सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
संवाददाता:दिलशाद अली


Leave Comments
Post a Comment