नौतनवां:छठ घाट पर माँ गंगा की आरती पूर्वी उत्तर-प्रदेश के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा----- गुड़डू खान
नौतनवां/महराजगंज।सूर्योपासना और आस्था के अद्भुत संगम के लोकपर्व छठ की प्रसिद्धि दिनों-दिन बढ़ती जा रही हैं नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान द्वारा नगर के तीनों छठ घाटो डॉ0 राम मनोहर लोहिया पीजी कालेज,भुंडी छठ घाट तथा दोमुहान घाट पर की गई साफ-सफाई,लाइटिंग,मूर्ति स्थापना आदि की ब्यवस्था देखने लायक थी,इस वर्ष के छठ पर्व का सबसे आकषर्ण तीनो छठ घाट पर आयोजित की गई गंगा आरती रही।नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष नायला खान नें सभी घाटो पर पहुचकर व्रती महिलाओं से आशीर्वाद लिया और गंगा आरती में सम्मलित हुई
वही उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने भी छट्ठ घाटो पर पहुचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। माताए-बहने दोपहर के तीन बजते-बजते छठ घाट पर पहुच गयी और डूबते सूर्य की उपासना शुरू हुआ उधर देव् तुल्य ब्राह्मण के द्वारा संख बजाते ही पूरे विधि-विधान के साथ जैसे ही गंगा आरती शुरू हुई एकबारगी लगा मानो हम देवो के द्वार हरिद्वार आ गए हो घाट पर उपस्थित लोगों नें अपने स्थान पर खड़े होकर आरती में भाग लिया,यह नगर के लोगो के लिए नया,अनोखा व आकर्षण भरा अनुभव रहा। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि "आज तीनो छठ घाट पर पहली बार की गई गंगा आरती की धूम रही छठ घाट पर माँ गंगा की आरती पूर्वी उत्तर-प्रदेश के इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा,इस आरती में पूर्वी उत्तर- प्रदेश की संस्कृति नजर आती हैं और हमे इस बात की खुशी है कि यह नया खोज लोगो को पसन्द आया। इस अवसर पर शाहनवाज खान,बन्टी पाण्डेय, अजय दूबे, जिला पंचायत सदस्य वसीम खान,प्रमोद पाठक, राजेश ब्वाएड, धीरेन्द्र सागर,राजेन्द्र जाय0,राजकुमार गौड़, राजकुमार अग्रहरी,सद्दाम हुसैन,कमाल अहमद,विवेक शुक्ला, राशिद कुरैशी, अनुज राय,धर्मेन्द्र शाही आदि लोग उपस्थित रहे।
संवाददाता:अमजद



Leave Comments
Post a Comment