महराजगंज:सोनौली पहुंचे पुरोहित प्रवीण शास्त्री का गर्भजोशी से हुआ स्वागत
सोनौली/महराजगंज।सोनौली कस्बे के अतिप्राचीन रामजानकी मंदिर परिसर में उ.प्र.सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के पुरोहित प्रवीण शास्त्री का आगमन हुआ।नेपाल के भैरहवा स्थित शेष लक्ष्मी नारायण मंदिर में आहूत नौ-दिवसीय पूजा-अर्चन कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचे पुरोहित प्रवीण शास्त्री जब रामजानकी मंदिर सोनौली पहुंचे तो मंदिर के महंत शिवनारायण दास ने फूलमालाओं से स्वागत किया जबकि जायसवाल समाज के नगर अध्यक्ष संजीव जायसवाल ने पुरोहित महाराज से आशीर्वचन प्राप्त किया।नेपाल में संपन्न होने वाले धार्मिक आयोजन की मंडली से पुरोहित शास्त्री जी की अगुवाई करने के लिए नेपाल के पूर्व पुलिस निरीक्षक शंभूनाथ उपाध्याय, आचार्य माधव तिवारी, गिरिजाशंकर पांडे, सूरज मोदनवाल समेत दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित रहे एवं कस्बे के वरिष्ठ भाजपाइयों में सेक्टर प्रमुख प्रेमनाथ सिंह, सभासद/मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज जायसवाल,मंडल महामंत्री राजू भारती,राजू जायसवाल, धर्मेन्द्र जायसवाल, युगुल किशोर,मंदिर पुजारी शिवम ,सोनू गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।


Leave Comments
Post a Comment