नौतनवां:मार्डन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया संविधान दिवस एवं विद्यार्थियों को संविधान-प्रस्तावना की दिलाई गई शपथ
नौतनवां/महराजगंज।मार्डन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नौतनवां में बृहस्पतिवार को संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेश सिन्हा ने अध्यापक-कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को संविधान-प्रस्तावना की शपथ दिलाई। इस मौके पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा नौ से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। संविधान निर्माण एवं उसकी महत्ता से अवगत कराने के लिए इस उपलक्ष में विद्यार्थियों के संवाद-कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ अध्यापक वेद प्रकाश मिश्रा ने कहा कि हमें संविधान में निहित भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। हमारा लोकतंत्र तभी पूर्ण रूप से सफल बन पाएगा, जब हम संविधान को सच्चे नागरिक के रूप में आत्मसात कर पाएंगे। सामाजिक विज्ञान के वरिष्ठ अध्यापक माधेश्वर पान्डेय ने संविधान की उद्देशिका की व्याख्या की। संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके भालेन्दु शुक्ला, कपिल चौरसिया, वेद प्रकाश मिश्रा, राहुल सिंह, बृजेश पान्डेय, माधेश्वर पान्डेय, सत्य प्रकाश भरद्वाज, रामेश्वर दयाल, सुनीता सिंह, सपना, राजेश्वर राम त्रिपाठी, संजयकान्त त्रिपाठी, अभिषेक यादव, इत्यादि सम्मानित लोग मौजूद रहे।
संवाददाता:दिलशाद अली


Leave Comments
Post a Comment