1 / 3
2 / 3
3 / 3

पेड़ पौधे ही हमारे सच्चे जीवन साथी है हर मनुष्य को अपने जीवन में पौधे लगाने ही चाहिए -----सूरज गुप्ता

 


संवाददाता:अमजद अली

सोनौली(महराजगंज):इंडोनेपाल बॉर्डर के आदर्श नगर पंचायत, सोनौली अंतर्गत धरती बचाओ मुहिम का हिस्सा बन चुकी टीम "सेज़"(सेभ अर्थ ज़ोन)का आगामी मानसून लक्ष्य आज  बसन्त पंचमी के पावन पर्व पर सुनिश्चित कर दिया गया। नगर के डिवाईडरों पर वृक्षारोपण से शुरुआत करते हुए आज उक्त टीम में नवागत सदस्य (PMJKY) मंडल उपाध्यक्ष सूरज गुप्ता ने व्यक्त की उन्होंने बताया की पेड़ पौधे ही हमारे सच्चे जीवन साथी है। हर मनुष्य को अपने जीवन में पौधे लगाने ही चाहिए। इंडोनेपाल-बार्डर के भारत के प्रवेश द्वार से शुरुआत हो चुके वृक्षारोपण अभियान को नगर पंचायत के अंतिम छोर कुनसेरवा बाईपास तक सम्पन्न कराना संस्था की प्राथमिकता है। इस क्रम में निदेशक अनुराग मणि त्रिपाठी ने बताया कि हमारी नज़र नगर पंचायत के ग्रामीणअंचलों पर भी है, मानसून सत्र से जहाँ अपनी उपस्थिति हर वर्ष की भांति पुनः दर्ज कराएंगे। क्लीन एंड ग्रीन सोनौली के इस अभियान को नगरवासी भी हाथों हाथ ले रहे हैं,जिसे सभी का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से दिलीप मद्धेशिया, विशाल मोदनवाल, गणेश जैसवाल,सुनिल गुप्ता, रवि जायसवाल सहित दर्जनों युवा उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post