मार्डन एकेडमी सीनियर सेकन्डरी स्कूल नौतनवां में धूमधाम व उल्लास के साथ मनाया गया सरस्वती पूजा
नौतनवां/महराजगंज। मंगलवार को बसंत पंचमी पर्व मार्डन एकेडमी स्कूल में सरस्वती पूजन व हवन व सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। आचर्य प. चन्दन पान्डेय के मन्त्रोचार के बीच मां सरस्वती की पूजा शुरू की गयी। विद्या की देवी मां वीणावादिनी का पूजा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ धूमधाम व उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राएं उपस्थित होकर मां सरस्वती की पूजा पूरे भक्तिभाव से किया । पूजा के उपरांत अपने वैदिक मंत्रों के उच्चारण से पूरा माहौल भक्तिमय हो रहा था। हर कोई इस पूजा को लेकर काफी उत्साहित दिखे। इस मौके पर विद्यालय मे सुन्दरकाण्ड का भी आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के स्टाफ व छात्र- छात्राओं ने पूजन कर विद्या की देवी मां शारदे से प्रार्थना की व विद्या मांगी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जीतेश सिन्हा ने बच्चों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा का महत्व बताते हुए कहा कि मां शारदे हमें विद्या देती है। इसलिए हम सबको मां शारदे की पूजा अर्चना करना चाहिए। जिससे हमें विद्या की प्राप्ति होती है। विद्यालय के अध्यापक देशदीपक पाण्डेय ने बसंत पंचमी की शुभकामना दी और बताया कि सभी बच्चे मां शारदे से विद्या धन की कामना करें और सत्य मार्ग अपनाए। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापकगण राहुल सिंह,बृजेश पान्डेय, कपीलदेव चौरसिया, भालेनदु शुक्ला , माधेश्वर पान्डेय , वेद प्रकाश मिश्रा, रामेश्वर दयाल, गजेन्द्र विक्रम शाही, संजय कान्त त्रिपाठी,विनोद जयसवाल, अभिषेक यादव, सपना, सुनिता सिंह, रक्षा थापा, सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।


Leave Comments
Post a Comment