BREAKING NEWS:- स्वर्गीय सुधीर त्रिपाठी स्मृति प्रतिभा सम्मान समारोह में मेघावी छात्रों को किया गया सम्मानित
सोनौली/महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत सोनौली में स्थित आशीर्वाद मैरिज हाल में स्वर्गीय सुधीर त्रिपाठी स्मृति प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि नगर पंचायत सोनौली की अध्यक्ष श्रीमती कामना त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी रहें। उक्त कार्यक्रम के माध्यम से सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र के लगभग 180 हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह,प्रशस्तिपत्र व शुभकामना संदेश देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय सुधीर त्रिपाठी जी के चित्र व माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्पण कर किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को उनके प्रयासों के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए इससे उनके भीतर आत्मविश्वास और भी बेहतर प्रदर्शन करने की भावना का संचार होता है।कार्यक्रम का संचालन शिरीष पाण्डेय जी ने किया।
इस अवसर पर सभासद बेचन प्रसाद,प्रदीप नायक,अमीर आलम,अफरोज खान,राजकुमार नायक,राधेश्याम यादव पप्पू खान,विनय यादव,नजामुद्दीन,करम हुसैन,भाजपा मनोनीत सभासद- प्रेम सिंह,प्रेम जायसवाल,राजू गुप्ता,विनोद,प्रेम यादव,सुरेन्द्र विश्वकर्मा,श्रीनारायण तिवारी,बबलू सिंह,रामानन्द रौनियार,पप्पू सिंह,अष्टभुजा मिश्रा, पिंकू सिंह,अमित जायसवाल,तफ्फजूल,रामअशीष तिवारी,भोला खान,ओमप्रकाश शुक्ला,आशिक अली,बाबूलाल,हरिनंदन उपाध्याय,राधेश्याम अग्रहरि,अशरफी लाल,उमेश साहनी,अहमद अली,ध्रुप नारायण जायसवाल,मोहम्मद सलमान, वारिस अली असद,ओमप्रकाश सहित सभी विद्यालय के प्रधानाचार्य व अध्यापक व अध्यापिका उपस्थित रहीं।
संवाददाता:दिलशाद अली


Leave Comments
Post a Comment