नौतनवां:-प्रकाश पर्व पर सिख समुदाय ने निकाला खालसा मार्च
प्रकाश पर्व पर सिख समुदाय ने निकाला खालसा मार्च
नौतनवां/महराजगंज। मानवता के रहबर श्री गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाश पर्व को समर्पित श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की छत्रछाया में एवं पंज प्यारों की रहनुमाई में सिख समाज नौतनवा के सहयोग से आज नौतनवा नगर में निकाली गई खालसा मार्च की अगुआई गुरुद्वारा सभा के प्रमुख सरदार परमजीत सिंह उर्फ बॉबी सिंह ने किया।
कीर्तन की मधुर धुन व धार्मिक नारो के साथ गुरुद्वारा सभा नौतनवा से निकली खालसा मार्च हनुमान चौक, पुरानी नौतनवा,अटल चौक,घण्टा घर,भगत सिंह चौक, गांधी चौक,खनुआ चौराहा,कुनसेरवा बाईपास चौराहा होते हुए बाईपास गुरुद्वारा पहुची जहॉ शब्द कीर्तन के बाद वापस माँ बनैलिया मन्दिर चौराहा, खनुआ चौराहा होते हुए गुरुद्वारा सभा पहुचकर समाप्त हुई जहॉ सभी ने लंगर छका।खालसा मार्च के रूट को नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने साफ-सफाई, चूनाकली तथा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराकर खुद खालसा मार्च में सामिल हुए।
खालसा मार्च में सामिल पालिका अध्यक्ष ने बताया कि 'गुरुनानक देव जी के जन्मदिन को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता हैं गुरुनानक जी ने अपने कथनी व करनी में मानव कल्याण को सर्वोपरी रखा और अपना पूरा जीवन मानव सेवा में समर्पित कर दिया। पूरा विश्व उनके जन्मदिन को मानव कल्याण के रूप में धूमधाम के साथ मना रहा हैं।
इस अवसर पर सरदार रंजीत सिंह,शाहनवाज खान,बन्टी पाण्डेय,संजय मौर्या, प्रमोद पाठक, राजकुमार सिंह, खुर्शेद आलम, सरदार रंजीत सिंह गांधी,सरदार बलजीत सिंह,राजेश व्वायड,धीरेन्द्र सागर, सरदार गुरुवचन सिंह,अनुज राय,सरदार सतनाम सिंह, सरदार गुरुचरण सिंह,सरदार अजीत सिंह,सरदार परमजीत सिंह उर्फ पम्मे सिंह,सरदार सोनू सिंह,सरदार रौनक सिंह, सरदार रम्पी सिंह,सरदार हैप्पी सिंह,सरदार सिदक सिंह के अलावा बड़ी संख्या में सभी धर्मों के लोग बढ़चढ़कर हिस्सा लिए।

Leave Comments
Post a Comment