सोनौली:- विशाल दंगल के मुकाबले में पहलवानों का दाव देखने पहुंचे हजारों लोग
विशाल दंगल के मुकाबले में पहलवानों का दाव देखने पहुंचे हजारों लोग
सोनौली/महराजगंज। भारत नेपाल के सीमा पर स्थित सरहदी गांव श्याम काट के बगीचे में आज शुक्रवार को महिला एवं पुरूष दंगल में पहलवानों का दांव देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। उपस्थित लोगों ने महिला एवं पुरुष पहलवानो का तालियों से स्वागत किया।विशाल दंगल के आयोजक कन्हैया लाल साहू व सोनू साहू ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि क्षेत्र में महिला व पुरुष पहलवानों का उत्साहवर्धन के लिए विराट दंगल का आयोजन किया गया है। प्रथम पुरस्कार पाने वाले टाइगर जुझार सिंह जो पंजाब के रहने वाले है उन्हें पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित एवं दंगल में आए सभी पहलवानों को कुछ ना कुछ धनराशि दी गई। महिला पहलवानों में गोरखपुर की हुई जीत।गुड्डू यादव राष्ट्रीय पहलवान सोहास पनियरा जो हरियाणा पहलवान को पटका ।
इस मौके पर दीपक बाबा,सुभाष जायसवाल, अंकित गुप्ता,सूरज गुप्ता,जितेंद्र जायसवाल सहित हजारो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave Comments
Post a Comment