केन्द्रीय वित्तराज्यमंत्री पंकज चौधरी एवं भाजपा समर्थित निषाद पार्टी के प्रत्याशी ऋषि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं संघ की बैठक
केन्द्रीय वित्तराज्यमंत्री पंकज चौधरी एवं भाजपा समर्थित निषाद पार्टी के प्रत्याशी ऋषि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं संघ की बैठक
सोनौली/महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी एवं निषाद पार्टी के संयुक्त भावी विधायक प्रत्याशी ऋषि त्रिपाठी के समर्थन में आज शनिवार करीब 10:30 बजे महराजगंज जनपद के सांसद व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के सोनौली आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सांसद पंकज चौधरी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सांसद पंकज चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच मे जा कर आगामी बिधानसभा नौतनवां मे हो रहे चुनाव के बारे मे बिस्तार पूर्वक लोगो को समझाया और भाजपा संयुक्त निषाद पार्टी के सिम्बल के बारे मे लोगों को बताकर जागरूक किया व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। जनता को सम्बोधित करते हुए अपील की आने वाले नौतनवां बिधानसभा चुनाव मे खाने से भरी थाली पर अपना मत देकर ऋषि त्रिपाठी को बिधायक बनाकर अपना आशीर्वाद दे।
इस मौके पर समीर त्रिपाठी, अशोक जायसवाल, राकेश मद्धेशिया, प्रदीप सिंह, बच्चू लाल चौरसिया, बाबा शिवनारायण दास, अरविन्द त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष साहू समाज गुड्डू गुप्ता, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य संजीव जायसवाल, मनोनीत सभासद एवं मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल, भाजपा मंडल मंत्री राजू भारती,पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी महेंद्र जायसवाल, भाजपा मंडल प्रभारी सूरज गुप्ता, निषाद पार्टी के सक्रिय सदस्य व कार्यकर्ता बरखू प्रसाद, धर्मेन्द्र जायसवाल, मनोज मद्धेशिया, अमजद अली, हरिनारायण सिंह लोधी, प्रेम सिंह, आज़ाद सिंह, जुगुल धोबी, रवि वर्मा, अमर जीत वर्मा, मनीष साहू, प्रदीप जायसवाल, सागर विश्वकर्मा, मोहन लाल भारती, समरेंद्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राजकुमार गुप्ता

Leave Comments
Post a Comment