बसपा प्रत्याशी अमन मणि नें किया चुनावी जनसभा को संबोधित,समर्थकों की रही भारी भीड़
बसपा प्रत्याशी अमन मणि नें किया चुनावी जनसभा को संबोधित,समर्थकों की रही भारी भीड़
सोनौली/महराजगंज। नौतनवां विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए जहा सभी पार्टियों के प्रत्याशी धुआंधार जनसंपर्क कर रहे है तो वहीं बसपा प्रत्याशी अमन मणि त्रिपाठी भी अपने समर्थकों के साथ चुनावी जनसभा कर मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं। इसी क्रम में आज मंगलवार को मंगरहिया बाजार में बसपा प्रत्याशी अमन मणि त्रिपाठी ने मंच के माध्यम से जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में बड़ी संख्या में उमड़ी जनता को संबोधित करते हुए कहा कि
"तेरे सवाल से ही तेरा जबाब कर दूंगा,लफ्ज लफ्ज को मुकम्मल किताब कर दूंगा
मुझे भरोसा है अपने लहू के कतरों पर,कदम कदम पर तुझे बेनकाब कर दूंगा"
नाम लिए बिना विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पांच साल विधायक रहते हुए भी कोई काम नही किये वह आज जनता के बीच वोट मांग रहें है। अपने पिछले पांच सालों के विकास कार्यो के बारे में बताते हुए कहा कि अगर आप मतदाताओं का आशीर्वाद मिला तो नौतनवां विधानसभा का विधायक बन कर आपकी सेवा करता रहूंगा जो विकास कार्य अधूरा रह गया है उन कार्यों को और गति दूंगा और जनता की सेवा के लिए अपने खून का कतरा-कतरा बहाकर आपकी सेवा करूँगा।
इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख नौतनवां रामअधार दुबे,नगर पंचायत सोनौली के अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी,बेचन प्रशाद,प्रह्लाद प्रसाद,दीपक बाबा,रामानन्द रौनियार,अमीर आलम,पप्पू सिंह,प्रदीप नायक,अहद खान,विनोद मिश्रा,सज्जाद अली,विकास मिश्रा सहित बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ताओं की भीड़ रही।

Leave Comments
Post a Comment