भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रत्याशी ऋषि त्रिपाठी के पक्ष में किया जनसंपर्क
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रत्याशी ऋषि त्रिपाठी के पक्ष में किया जनसंपर्क
नौतनवां/महराजगंज।विधानसभा चुनाव के लिए मतदान तिथि नजदीक आ रही है ऐसे में भाजपा समर्थित निषाद पार्टी के विधायक प्रत्याशी ऋषी त्रिपाठी के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।डोर-टू- डोर जनसंपर्क के लिए कार्यकर्ताओं नें आज सीमालीपुर,सुकरौली,रेहरा,नौनिया,श्यामकाट गांव में घर-घर जनसंपर्क कर मतदाताओं से वोट मांगा।एवं लोगो को बताया कि भाजपा की सरकार में सभी समाज के लोगों का विकास हो रहा है।योजनाओं का सीधा लाभ गरीबों तक पहुंच रहा है और 2022 में फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है।इसलिए भाजपा निषाद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी ऋषि त्रिपाठी को जिताएं।
इस जनसपंर्क अभियान में मुख्य रूप से भाजपा के सक्रिय सदस्य-अखिलेश त्रिपाठी,मंडल मंत्री भाजपा-राजू भारती,सुरेंदर भारती,समरेंद्र त्रिपाठी,सागर विश्वकर्मा,ओमप्रकाश भारती, मो.अली,मो.जमाल,उमेश भारती,जिला सोध प्रमुख पिछड़ा मोर्चा भाजपा-हरि नारायण लोधी,मनीष भारती,मंडल महामंत्री-सुभाष यादव सहित भाजपा एवं निषाद पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता रहें।
राजकुमार गुप्ता

Leave Comments
Post a Comment