1 / 3
2 / 3
3 / 3

चेयरमैन की पहल पर रेल विभाग ने नागरिक समस्याओं का किया त्वरित निस्तारण

चेयरमैन की पहल पर रेल विभाग ने नागरिक समस्याओं का किया त्वरित निस्तारण 

नौतनवां/महराजगंज। रेल निर्माण विभाग द्वारा आज नौतनवा स्टेशन के उत्तरी दिशा में मालगोदाम की तरफ रेल पटरी का विस्तार करते हुए आबादी क्षेत्र तक पहुच गए और निर्माण कार्य मे लगे जे0सी0वी मशीन द्वारा लगभग 50 घरों को जाने वाले एक मात्र सुलभ रास्ते तथा पीने के पानी के पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान को जैसे ही समस्या का पता चला वैसे ही समस्या स्थल पहुच गए और रेल विभाग के (SSE) सीनियर सेक्शन इंजीनियर पी0पी0 मल्ल को नागरिकों की समस्या से अवगत कराते हुए निराकरण की मांग की।नागरिक समस्या को ध्यान में रखते हुए SSE ने तत्काल उच्चाधिकारियों से वार्ता कर निराकरण का आश्वासन दिया तब जाकर नागरिकों के जान में जान आई।

इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि *उक्त समस्या के बारे में वार्डवासियों द्वारा अवगत कराया गया कि उनके रास्ते को रेलवे द्वारा खत्म कर दिया गया जिसका सज्ञान लेते हुए तत्तकाल SSE से मिलकर समस्या का निराकरण कराया गया और क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को कल ठीक करा दिया जाएगा।SSE ने बताया कि "वार्डवासियों के बीच आपसी सामंजस्य के अभाव के कारण ऐसी स्थिति उत्तपन्न हुई जिसका पालिका अध्यक्ष के समक्ष तत्तकाल समाधान कर दिया गया अब किसी तरफ का कोई अवरोध नही रह गया।

इस अवसर पर प्रमोद पाठक, मो0 शकील, सत्यप्रकाश, मस्ताना, मो0 रफीक, दीनबन्धु, सुनील अग्रवाल के अलावा लगभग लोग उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post