1 / 3
2 / 3
3 / 3

सोनौली:-महाशिवरात्रि के पूर्वसंध्या पर शिव की भक्ति में झूमे लोग गूंजे भोले के जयकारे

सोनौली:-महाशिवरात्रि के पूर्वसंध्या पर शिव की भक्ति में झूमे लोग गूंजे भोले के जयकारे

महराजगंज जनपद के भारत नेपाल सीमा के सोनौली नगर पंचायत के एसएसबी रोड पर स्थित शिव मंदिर से महाशिवरात्रि के पूर्व संध्या पर सोमवार की देर शाम को भगवान शिव की बारात व भव्य झांकी निकाली गई। 

इस दौरान सभी महिला पुरूष ढोल नगाड़े पर नृत्य करते हुए नगर का भ्रमण किया। शिव बारात में भगवान शिव, माता पार्वती, राधा कृष्ण की झांकी काफी मनमोहक रही। शिव भक्त हाथ में केसरिया झंडा लहराते हुए ढोल नगाड़े की धुन पर बारात में नाचते- गाते और झूमते हुए आगे बढ़ते रहे। बारात में युवक-युवतियों द्वारा अबीर- गुलाल भी खेला गया। वहीं बारात में भगवान शिव की अराधना के साथ गीत भी गाए जा रहे थे। शिव बारात सोनौली कस्बे के एसएसबी रोड से निकल कर राष्ट्रीय राजमार्ग से चलते हुए रामजानकी मंदिर चौराहा होते हुए रोडवेज बस स्टैंड और नो-मैन्स लैंड से होकर पुनः एसएसबी रोड पर शिव मंदिर पहुंच कर समापन हुआ। इस शोभायात्रा में सुरक्षा के दृष्टिगत कोतवाल सोनौली पुलिस के जवानों के साथ मुस्तैद रहे। इस मौके पर सूरज गुप्ता,प्रेम जायसवाल,संजीव जायसवाल,बैजू यादव,सोनू साहू,दीपक बाबा,नीरज गुप्ता,राधेश्याम जायसवाल, प्रवीण मद्धेशिया,राजकुमार नायक,बबलू वर्मा,सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post