1 / 3
2 / 3
3 / 3

सोनौली:- ऋषि त्रिपाठी के पक्ष में केंद्रीय वित्तराज्यमंत्री एवं सांसद पंकज चौधरी नें किया रोड शो

सोनौली:- ऋषि त्रिपाठी के पक्ष में केंद्रीय वित्तराज्यमंत्री एवं सांसद पंकज चौधरी नें किया रोड शो

सोनौली,महराजगंज।भाजपा व निषाद पार्टी के गठबंधन प्रत्याशी ऋषि त्रिपाठी के पक्ष में केंद्रीय वित्तराज्यमंत्री एव सांसद महराजगंज पंकज चौधरी रोड शो करते हुए नौतनवां से जब सोनौली पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखाई दिए।भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऋषि त्रिपाठी,पंकज चौधरी का भब्य रूप से नगर पंचायत सोनौली के बुद्ध चौक, टैम्पो स्टैंड, बस डिपो पर माल्यार्पण कर स्वागत किया। वही रामजानकी चौक पर जनता व कार्यकर्ताओं का भारी भीड़ एकत्रित हो गई।

रोड शो के दौरान केंद्रीय वित्तराज्यमंत्री ने नगर का भ्रमण करते हुए मतदाताओं से भाजपा गठबंधन निषाद पार्टी के प्रत्याशी ऋषि त्रिपाठी के पक्ष में मतदान करने की अपील किया। वहीं विधायक प्रत्याशी ऋषि त्रिपाठी ने भाजपा कार्यकर्ताओं व उपस्थित जनता को सम्बोधित किया, विधायक प्रत्याशी ने जनता से आशीर्वाद स्वरूप वोट मांगा। पंकज चौधरी के साथ नौतनवां विधानसभा प्रत्याशी ऋषि त्रिपाठी सहित तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे।

इस रोड शो के दौरान मुख्य रूप से राजू गुप्ता,मंडल मीडिया प्रभारी सूरज गुप्ता,नगर महामंत्री मनीष गुप्ता,मनोज मद्धेशिया, दुर्गेश गुप्ता,प्रेम जायसवाल, संजीव जायसवाल,राजकुमार नायक,कृपाशंकर मद्धेशिया सहित हजारों की भीड़ रही।

Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post