1 / 3
2 / 3
3 / 3

लॉलीपॉप स्टूडियो का उद्घाटन बैदिक मंत्रोचारण के बीच हुआ सम्पन्न

लॉलीपॉप स्टूडियो का उद्घाटन बैदिक मंत्रोचारण के बीच हुआ सम्पन्न

सोनौली,महराजगंज। आज आदर्श नगर पंचायत सोनौली के वार्ड न.11 मे लॉलीपॉप (Lolipop) स्टूडियो का उद्घाटन बैदिक मंत्रोचारण के बीच सम्पन्न हुआ।

आपको बता दें सोनौली नगर में आज लॉलीपॉप स्टूडियो का उद्दघाटन नवनिर्वाचित विधायक ऋषि त्रिपाठी के द्वारा होना था, लेकिन किन्ही कारणो से उनको लखनऊ के लिए जाना पड़ा। मौके पर पहुंचे भाजपा के नौतनवां बिधानसभा संयोजक राधेश्याम सिंह ने अपने हाथों से फीता काटकर स्टूडियो का शुभारम्भ किया। स्टूडियो के मालिक व  कलाकारों द्वारा मुख्य अतिथि राधेश्याम सिंह,मंडल अध्यक्ष  विशुनदेव चौरसिया, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक मनोज मद्धेशिया,मंडल मीडिया प्रभारी सूरज गुप्ता को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि ने स्टूडियो की तरक्की के लिए भगवान से प्रार्थना किया तथा उन्होंने हर सम्भव मदद का आस्वासन भी दिया। इस दौरान मनोज राणा-सैनिक प्रकोष्ठ ज़िला अध्यक्ष,शैलेश सिंह-ज़िला मंत्री युवा मोर्चा,बलराम चौधरी,वार्ड न.11 के सभासद वकील अहमद, धीरज मद्धेशिया, बादल कुमार,शिशु मंदिर के आचार्य तरुन मिश्रा, जितेन्द्र केशरी,आकाश अग्रहरि, दुर्गेश गुप्ता, रिंकू मद्धेशिया सहित दर्जनों लोगों मौजूद रहे।

Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post