1 / 3
2 / 3
3 / 3

सोनौली:-आज मनाया जा रहा ईद का त्योहार,वकील अहमद ने दी ईद की शुभकामनाएं

देश भर में आज मनाया जा रहा ईद का त्योहार,वकील अहमद ने  दी ईद की शुभकामनाएं

सोनौली, महराजगंज। देशभर में आज पूरे धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया जा रहा है. ईद के साथ ही अल्लाह की बरकत का महीना रमजान खत्म हो जाता है. भारत में ईद आज मनाई जा रही है। मंगलवार सुबह पूरे देश समेत नगरपंचायत सोनौली के मस्जिदों और ईदगाहों पर नमाजियों की भीड़ और उनका उत्साह बताता है कि इस बार की ईद उनके लिए कितनी खास है। सुबह से ही नमाजी ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचे और ईद की नमाज अदा की। बच्चे-बूढ़े-जवान हर उम्र के लोगों ने एक-दूसरे के गले मिल ईद की मुबारक दी।

इस्लाम में ईद-उल-फितर को सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है. यह आपसी गिले-शिकवे भुलाकर भाईचारे का संदेश देता है।मुस्लिम समुदाय के इस सबसे बड़े त्योहार ईद पर घरों में मीठे पकवान, खासतौर पर सेवई बनाई जाती है।

समाजवादी पार्टी के युवा नेता एवं चेयरमैन प्रत्याशी वकील अहमद नें नमाज़ियों के जलपान के लिए नगर के ईदगाह व मस्जिदों पर सेवइयां,पानी ,टोपी की व्यवस्था की व एक दूसरे से गले मिलकर मुह मीठा कराकर ईद मनाया। वकील अहमद ने कहा कि ईद का त्योहार शांति और सद्भावना का संदेश देता है इसे अल्लाह का शुक्रिया अदा करने का दिन कहा जाता है, ईद पर हर मुस्लिम चाहे धनवान हो या गरीब, एकसाथ मिलकर नमाज पढ़ते हैं और गले लगाकर एकदूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं. 

इस मौके पर धीरज मद्धेशिया, जुल्फिकार अली , कयामुद्दीन, संजीव शेख, अहमद, ताहिर सिद्दीकी, जमील शेख, हदीस सिद्दीकी, नसीम कुरैसी, यूनुस,महबूब भाई, बबलू इराकी ,मौलाना असगर अली,अनवर अंसारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post