बॉर्डर स्पेशल
महराजगंज
सोनौली
सोनौली पहुचे डीएम ने रामजानकी मन्दिर का किया निरीक्षण दिया जरूरी दिशा निर्देश
सोनौली पहुचे डीएम ने रामजानकी मन्दिर का किया निरीक्षण दिया जरूरी दिशा निर्देश
सोनौली, महराजगंज। सरहदी नगर आदर्श नगर पंचायत सोनौली में डीएम ने रूटीन दौरे में नो मेंस लैण्ड पर पहुच पुलिस चौकी पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विदित हो कि पड़ोसी देश नेपाल में आगामी 13 मई को वार्ड पालिका, गाँव पालिका, नगर पालिका चुनाव होना है जिसको लेकर आज महराजगंज जनपद के तेजतर्रार डीएम ने बॉर्डर क्षेत्र का दौरा किया।
दौरे के इस क्रम में सर्वप्रथम डीएम ने सोनौली नगर में स्थित प्राचीन रामजानकी मन्दिर में महंथ बाबा शिवनारायण दास से शिष्टाचार भेंटवार्ता की एवं मंदिर परिसर में भ्रमण कर सभी चिन्हित स्थानों के नवनिर्माण व मंदिर परिषर में इंटरलॉकिंग एवं सुंदरीकरण को लेकर नगर पंचायत सोनौली के ईओ राजनाथ यादव को आवश्यक दिशा निर्देश देकर जल्द से जल्द काम शुरू कराने को कहा।
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से महंथ शम्भू नाथ ,महंथ संतोषी गिरी ,मनोनीत सभासद प्रेम जायसवाल, वरिष्ठ समाजसेवी एवं चेयरमैन प्रत्याशी कन्हैयालाल साहू, संजीव जायसवाल, भाजपा आईटी सेल विधानसभा संयोजक धर्मेन्द्र जायसवाल, भाजपा स्टार प्रचारक जुगुल किशोर कन्नौजिया, सरफुद्दीन खान, अमज़द अली, सैयद अली, सूरज गुप्ता, कृपा शंकर गुप्ता, अब्दुल शमद इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
Previous article
Next article



Leave Comments
Post a Comment