1 / 3
2 / 3
3 / 3

सोनौली:रामजानकी मंदिर पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक नें किया रामलाल के दर्शन

सोनौली:रामजानकी मंदिर पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक नें किया रामलाल के दर्शन 

सोनौली,महराजगंज।भारत नेपाल सीमा पर स्थित सरहदी कस्बा सोनौली में स्थित प्राचीन रामजानकी मंदिर में मंगलवार को अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन अखिल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉक्टर कौस्तुभ पहुंचे और श्री राम और माता जानकी का दर्शन किया और बाबा शिवनारायण दास से आशीर्वाद प्राप्त किया ।


इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मंदिर के कार्यो की जानकारी लेते हुवे मंदिर परिषर में बने नव निर्मित गौ शाला का अवलोकन किया। एडीजी व एसपी ने गौ माता को चारा भी खिलाया।


इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ समाज सेवी व चेयरमैन प्रत्याशी कन्हैयालाल साहू, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल, भाजपा आईटी सेल धर्मेन्द्र जायसवाल, प्रेम नाथ सिंह, भाजपा युवा नेता धीरज मद्धेशिया, सैयद अली, चांद मोहम्मद उर्फ इदु,जुगुल किशोर कन्नौजिया सहित तमाम लोग उपस्थित रहे

Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post