सोनौली:-ब्रम्हभोज कार्यक्रम में पंहुचे क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने किया शोक व्यक्त
ब्रम्हभोज कार्यक्रम में पंहुचे क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने किया शोक व्यक्त
सोनौली, महराजगंज। नगर पंचायत सोनौली के भारतीय जनता पार्टी विदेश संपर्क विभाग के जिला सह संयोजक रवि वर्मा के माता जी का विगत दिनों निधन हो गया था जिसका शुक्रवार को ब्रह्मभोज कार्यक्रम था। शोकसभा में भाजपा नेताओं सहित तमाम पार्टी के नेताओं व नगर के लोग पहुंच कर दिवगंत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की, इस मौके पर रवि वर्मा ने सभी आगुंतकों को सम्मान के साथ जलपान करा कर भोज कराया।
कार्यक्रम में पहुंचे रामजानकी मंदिर के महंथ बाबा शिवनारायण दास, पूर्व भाजपा विधायक प्रत्याशी समीर त्रिपाठी,सांसद प्रतिनिधि बबलू सिंह,नगर पंचायत सोनौली के वरिष्ठ समाजसेवी एवं चेयरमैन प्रत्याशी कन्हैयालाल साहू, जितेन्द्र जायसवाल, मण्डल उपाध्यक्ष प्रेम जायसवाल, भाजपा आईटी सेल धर्मेन्द्र जायसवाल, मण्डल मंत्री राजकुमार भारती, व्यापार मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, प्रेम जायसवाल,सभासद राजू गुप्ता, अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी, समाजवादी चेयरमैन प्रत्याशी वकील अहमद, महेन्द्र जायसवाल, संजीव जायसवाल नें दिवगंत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दिया।



Leave Comments
Post a Comment