1 / 3
2 / 3
3 / 3

सोनौली:-प्रधानमंत्री आवास योजना कैम्प में उमड़े लोग


सोनौली:-प्रधानमंत्री आवास योजना कैम्प में उमड़े लोग

सोनौली, महराजगंज। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत सबके लिए आवास की कोशिशें तेज हो गई हैं लोगों से आवेदन लेने व समस्याओं के निस्तारण के लिए बुधवार को नगर पंचायत सोनौली के एक मैरिज हाल में कैम्प लगाया गया इस दौरान लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी


इस कैम्प में 1238 लोग पहुंचे और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास के लिए आवेदन किया। ऐसे 1238 पात्रों के आवेदन प्राप्त हुए जिनको अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नही मिला था। ऐसे में वरिष्ठ समाजसेवी व चेयरमैन प्रत्याशी-कन्हैया लाल साहू, मनोनीत सभासद-प्रेम जायसवाल,मनोनीत सभासद-राजकुमार गुप्ता सहित कई वार्डों के सभासदो नें आवास योजना कैम्प में आवेदन के लिए आये सभी पात्र लोगों का आवेदन जमा करवाया।


इस मौके पर अधिशासी अधिकारी, राजनाथ यादव,परियोजना अधिकारी-प्रदीप कुमार शुक्ला,वरिष्ठ समाजसेवी व चेयरमैन प्रत्याशी-कन्हैया लाल साहू,नगरपंचायत सोनौली अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवम त्रिपाठी,मनोनीत सभासद-प्रेम जायसवाल,मनोनीत सभासद-राजकुमार गुप्ता(राजू गुप्ता), मनोनीत सभासद-प्रेमनाथ सिंह,सभासद वकील अहमद,सभासद राजकुमार नायक,मनोज मद्धेशिया,हरि लोधी,नरेन्द्र तिवारी,धर्मेंद्र जायसवाल  सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post