बॉर्डर स्पेशल
महराजगंज
सोनौली
सोनौली:-एनएच की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे है वाहन चालक,टूटे नाली में फंसी कार से घंटों रहा वाहनो का जाम
सोनौली:-एनएच की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे है वाहन चालक,टूटे नाली में फंसी कार से घंटों रहा वाहनो का जाम
सोनौली, महराजगंज। भारत- नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय महत्व का कस्बा सोनौली में रामजानकी चौक पर एनएच के टोल रोड पर बनी नाली में बड़ा गड्ढा होने के कारण यहां आए दिन चार पहिया वाहन से लेकर बाइक सवार इसमे गिरकर घायल हो रहे है। अब तक कई दर्जन से अधिक लोग उक्त गड्ढे में गिर कर चोटिल हो गए कुछ के पैर टूट गए तो कुछ के हाथ टूट गया है।
आज मंगलवार की शाम को उस समय शहर में पूरा जाम लग गया जब NH-24 मार्ग के सोनौली कस्बे के श्री राम जानकी मंदिर चौराहे पर एनएच द्वारा बनाये गए नाला का स्लैप टूट जाने के कारण एक बड़ा सा गड्ढा हो गया है। जिसमें आज एक चार पहिया फस जाने के कारण करीब आधे घंटे तक एनएच मार्ग जाम हो गया। जिसके कारण कस्बे में वाहनों का शोरगुल शुरू हो गया।
हालांकि जाम लगने के कारण बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर वाहन को गड्ढे से बाहर निकाले और तब कहीं जाकर जाम समाप्त हुआ। बता दें एन एच द्वारा इस मार्ग पर टोल टैक्स के नाम पर प्रतिदिन लाखों रुपए वाहनों से सुविधा के नाम पर वसूला जा रहा है । लेकिन सुविधाएं शून्य हैं। जिसका खामियाजा आए दिन वाहन स्वामी भुगत रहे हैं, और जिम्मेदार अधिकारियों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।
Previous article
Next article



Leave Comments
Post a Comment