1 / 3
2 / 3
3 / 3

सोनौली:- गरीबों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नही....कन्हैया लाल साहू

सोनौली:- गरीबों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नही....कन्हैया लाल साहू


सोनौली, महराजगंज।नगर में अभी भी कुछ ऐसे लोग है जिनके दिलों में समाज सेवा की भावना जिन्दा है और वो कुछ करने का चाहत रखते है गरीबो की सेवा करने का कोई भी मौका नही छोड़ते हैं। हम बात कर रहे है नगरपंचायत सोनौली के वरिष्ठ समाजसेवी व चेयरमैन प्रत्याशी कन्हैयालाल साहू की जो आज किसी पहचान के मोहताज नही है एक गरीब कन्या की विवाह कार्यक्रम में आशीर्वाद देने पहुंचे श्री साहू ने कन्या के परिवार की आर्थिक मदद किया। मदद पाकर परिवार के लोगों ने कन्हैया लाल साहू को धन्यवाद दिया ।


श्री साहू ने कहा कि हर इंसान को धर्म जाती भुला कर इंसानियत का कार्य करना चाहिए जो समाज के लिए बहुत ही महत्पूर्ण है उन्होंने कहा कि जो समाजसेवा का कार्य मेरे पिताजी किया करते थे गरीबों के दुख में उनकी यथासम्भव मदद किया करते थे आज वही काम मैं कर रहा हूं उन्ही के बनाये पदचिन्हों पर चलकर गरीबों की सेवा कर रहा हूं और यह सिलसिला यूँही चलता रहेगा। इस दौरान श्री साहू ने कई वार्डों का भ्रमण किया लोगों से मुलाकात करते हुए गरीबों की हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।


इस मौके पर सभासद प्रेम जायसवाल,नरेन्द्र तिवारी,संजय गुप्ता,अंकित गुप्ता, निज़ामुद्दीन, सोनू साहू,राजू भारती, धर्मेंद्र जायसवाल,सागर विश्वकर्मा  सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post