1 / 3
2 / 3
3 / 3

सोनौली:-नशीले पदार्थों के व्यवसाय,तस्करी या खरीद-बिक्री में सक्रिय रहने वाले लाेगाें की अब खैर नहीं---कोतवाल


सोनौली:-नशीले पदार्थों के व्यवसाय,तस्करी या खरीद-बिक्री में सक्रिय रहने वाले लाेगाें की अब खैर नहीं-- कोतवाल

सोनौली, महराजगंज। नशीले पदार्थों के व्यवसाय,तस्करी या खरीद-बिक्री में सक्रिय रहने वाले लाेगाें की अब खैर नहीं है,क्षेत्र के गणमान्य लोग नशे के खिलाफ पुलिस प्रशासन की मदद करें। कोई भी नशे से संबंधित सूचना हो तो तत्काल पुलिस को दें। नशे के कारोबार में लिप्त नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों को जेल भेजने में देरी नहीं की जाएगी। 

उक्त बातें गुरुवार को सोनौली कस्बे के एक मैरिज हाल में सोनौली पुलिस द्वारा आयोजित व्यापारी, गणमान्य नागरिकों के साथ एक बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक सोनौली मनोज कुमार राय ने कही। श्री राय ने कहा कि सोनौली  को नशा मुक्त बनाने के लिए जनता का सहयोग आवश्यक है। जनता और पुलिस के आपसी तालमेल से ही नशे के कारोबारियों को दबोचा जा सकता है। नशे के कारोबारी समाज और देश दोनों के दुश्मन है समाज के दुश्मनों को समाज के बीच से दूर करने के लिए आप सभी के सहयोग की आवश्यकता है। इसके साथ ही उन्होंने व्यापारियों से उनकी समस्याओं को भी जानने का प्रयास किया। नगर में जाम को लेकर भी चर्चा किया गया। जाम के समाधान के लिए भी उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया। 

श्री राय ने व्यापारी और गणमान्य नागरिकों से अपील किया कि मादक पदार्थ के कारोबारियों को पकड़ने और सोनौली को नशा मुक्त बनाने के संकल्प में पुलिस का सहयोग करें। नशे से एक परिवार ही नही पूरे समाज का माहौल गंदा होता है। उन्होंने व्यापारियों से सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी और पूरे नगर में सूचना के माइक की व्यवस्था में सहयोग करने की अपील किया।

इस मौके पर मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष सोनौली बबलू सिंह, प्रेम जायसवाल, जुगुल किशोर,सभासद प्रदीप नायक,  रुपेश अग्रवाल, सुभाष जायसवाल, पप्पू सिंह , रामानंद रौनियार, अहद खान, चंद्रभान जयसवाल सुनील जायसवाल सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे

Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post