1 / 3
2 / 3
3 / 3

सोनौली:रोहिन नदी पर बने पुल का एप्रोच कटने से दर्जनों गांव का मार्ग अवरुद्ध,सौंपा ज्ञापन


सोनौली:रोहिन नदी पर बने पुल का एप्रोच कटने से दर्जनों गांव का मार्ग अवरुद्ध,वकील अहमद के नेतृत्व में आक्रोशित ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

सोनौली,महराजगंज:-सोनौली कोतवाली क्षेत्र के श्यामकाट गांव के करीब बहने वाली रोहिन नदी पर बने पुल का पश्चिमी एप्रोच पूरी तरह बाढ़ के पानी से बहने से भगवानपुर, हनुमान गढि़या, मदरी, श्यामकाट, सोनौली, नौनिया, रेहरा, अहिरौली, कनघुसरी, सोहनी, महदेइया, बड़हरा, निपनिया, पेड़ारी आदि गांव के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जान अथेली पर लेकर लोग इस रास्ते से गुजर रहे हैं जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है।


ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए शनिवार को सोनौली चेयरमैन प्रत्याशी वकील अहमद दर्जनों  ग्राम प्रधानों के साथ रोहिन नदी के पुल पर पहुंचे इनके साथ सैकड़ों की संख्या में कई गांवों के ग्रामीण मौजूद रहें। आक्रोशित लोगों नें  पुल के एप्रोच मरम्मत के लिए एसडीएम नौतनवा को ज्ञापन सौंपा और मुख्यमंत्री पोर्टल पर व डीएम महराजगंज को ऑनलाइन ज्ञापन प्रेषित किया। 

सभासद प्रतिनिधि एवं चेयरमैन प्रत्याशी वकील अहमद ने बताया कि रोहिन नदी पर बना पुल दर्जनों गांव के लोगों के आने जाने का एक मात्र पुल है एप्रोच कटने से ग्रामीणों को लंबे रास्ते का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के लिए यह एक गंभीर समस्या बन गई है मरीजो को काफी परेशानी हो रही है आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस को हॉस्पिटल जाने में लंबे रास्ते से जाना पड़ रहा है। एप्रोच मरम्मत के लिए दर्जनों ग्राम प्रधानों के साथ एसडीएम नौतनवा को ज्ञापन सौंपा और मुख्यमंत्री पोर्टल पर व डीएम महराजगंज को ऑनलाइन ज्ञापन प्रेषित किया गया है। 

इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष गिरजाशंकर पांडेय, ग्राम प्रधान भगवानपुर गणेश मद्धेशिया,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्यामकाट वशिष्ठ कान्दू, प्रधान प्रतिनिधि हनुमानगढिया रामफल सहानी,प्रधान प्रतिनिधि बड़हरा विजय मद्धेशिया, ग्रामप्रधान जमुहानी कांग्रेस यादव,धीरज मद्धेशिया, अजय मोदनवाल, चंचल मिश्रा, सुनील जायसवाल, विशाल सिंह सहित सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे।

Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post