सोनौली पुलिस ने 50 ग्राम मादक पदार्थ हेरोईन के साथ दो तस्करो को किया गिरफ्तार
सोनौली, महराजगंज। भारत नेपाल सीमा पर चल रहे अवैध तस्करी के रोकथाम व तस्करी में लिप्त अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए थाना पुलिस व स्वाट टीम के संयुक्त कार्यवाही में ग्राम कुनसेरवा तिराहे के पास महुअवा मोड़ पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों की जांच में 50 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद कर पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम महेश लोध पुत्र दिनेश लोध उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड नं. 4 माधवनगर थाना सोनौली जनपद महराजगंज व दूसरे नें नारायन लोध पुत्र संतोष लोध उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम पालिका वार्ड नं.2 माया देवीनगर थाना सूर्यपुर जिला रूपंदेही नेपाल बताया।
तस्करो के पास से 50 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोईन,1 लाख 24 हजार 500 रुपये नेपाली,15 हजार रुपये भारतीय,3 पीस मोबाइल फोन,1 पीस मोटर साइकिल,1 पीस इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर न्यायालय चालान कर दिया।


Leave Comments
Post a Comment