चेयरमैन प्रत्याशी कन्हैयालाल साहू ने जनसंपर्क में झोंकी ताकत
चेयरमैन प्रत्याशी कन्हैयालाल साहू ने जनसंपर्क में झोंकी ताकत
सोनौली, महराजगंज। कुछ महीनों में होने वाले निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों नें जनसंपर्क के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. नगर के सभी वार्डों में जनसंपर्क किया जा रहा है। तो वहीं आने वाले चुनाव को देखते हुए चेयरमैन प्रत्याशी कन्हैयालाल साहू भी अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में डोर टू डोर जनसंपर्क कर रहे हैं।
बुधवार को चेयरमैन प्रत्याशी कन्हैयालाल साहू ने दर्जनों समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाते हुए रेहरा,नौनिया,जुगौली, पिपरहियां का दौरा कर मतदाताओं से अपना आशीर्वाद देने का आग्रह किया. श्री साहू ने कहा कि निष्ठा और ईमानदारी के साथ सेवाभाव से सोनौली के विकास के लिए कार्य करूँगा और नगर को सुंदर एवं सुव्यवस्थित करने का हर संभव प्रयास रहेगा, कन्हैयालाल साहू ने ये भी कहा कि सरकार से विकास योजनाओं का भरपूर लाभ नगर की जनता को दिलाना उनकी प्राथमिकता में शुमार रहेगा।
इस जनसंपर्क अभियान में युवा समाजसेवी सोनू साहू ,नागेंद्र तिवारी, रवि मद्धेशिया, पहलवान यादव, प्रेम जयसवाल, रामप्रीत गुप्ता सहित दर्जनों समर्थक मौजूद रहें।


Leave Comments
Post a Comment