लखनऊ
कोरोना वायरस: यूपी में 22 मार्च तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद
लखनऊ. कोरोना वायरस को लेकर उत्तर प्रदेश में भी सावधानी के लिए महामारी घोषित करने की तैयारी है.
खबरों के अनुसार उत्तर प्रदेश में 22 मार्च तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद किए जाएंगे, जहां परीक्षाएं चल रही हैं, वो स्कूल-कॉलेज परीक्षाओं के बाद बंद किए जाएंगे.
इस संबंध में प्रेस कांफ्रेंस में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डेढ़ महीने पहले ही कोरोना वायरस को लेकर चेतावनी एवं एडवाइजरी जारी कर दी गई थी.
सीएम ने कहा कि लखनऊ में केजीएमयू, पीजीआई और अलीगढ़ में जांच की सुविधा दी गई है. गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज और बीएचयू में भी लैब तैयार करने की तैयारी है. सीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के साथ ही आईएमए के सहयोग से आज हमने अपनी पूरी व्यवस्था की समीक्षा की है.
सीएम ने कहा कि इसके अलावा हम बचाव के लिए जागरूकता अभियान भी चला रहे हैं. इसमें बेसिक शिक्षा विभाग इससे बचाव के तरीके आदि को देख रहा है. माध्यमिक, उच्च शिक्षा विभाग के साथ ही पंचायती राज विभाग भी पोस्टर लगाने, जागरूकता फैलाने का काम कर रहा है.
कोरोना के संबंध में हुई हाईप्रोफाइल बैठक में प्रदेश के स्कूलों, सिनेमाघरों, जिलों की स्थिति व भीड़भाड़ की जगहों को लेकर सघन चर्चा हुई
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment