स्पोर्ट्स
नौतनवां की टीम ने गोरखपुर को 29 रनों से हराकर जीता फाईनल मैच
नौतनवां,महराजगंज
स्वर्गीय डॉ0 कुंवर घनश्याम सिंह मंडल स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार को एमबीसी क्रिकेट क्लब नौतनवा एवं नवज्योति क्रिकेट एकेडमी गोरखपुर के बीच में खेला गया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि मिठौरा के ब्लाक प्रमुख रामनिवास यादव ने स्वर्गीय डॉ0 कुंवर घनश्याम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और बैटिंग कर मैच का शुभारंभ किया। एमबीसी नौतनवा ने टास जीतकर निर्धारित 20 ओवरों के खेल में 7 विकेट खोकर कुल 121 रन का स्कोर बनाया। जिसमें नौतनवा के बल्लेबाज बशीर ने 39 , अनिल ने 22 और मानस ने 18 रन बनाए।
गोरखपुर के गेंदबाज अजीत ने 3 एवं अविनाश ने 1 विकेट प्राप्त किया। 121 रन के जवाब में उतरी गोरखपुर की पूरी टीम 92 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें गोरखपुर के बल्लेबाज शैलेंद्र ने 42 रन एवं अजीत ने 13 और तरंग ने 14 रन बनाए। जबकि नौतनवा के गेंदबाज संजय विश्वकर्मा ने 3 , राजन ने 2 एवं जलालु ने 1 विकेट प्राप्त किया। इस प्रकार एमबीसी नौतनवा ने इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच 29 रन से जीत लिया। मैच में विजयी टीम से विशिष्ट अतिथि रणजीत सिंह उर्फ पप्पू सिंह एवं महराजगंज के प्रधान संघ के अध्यक्ष विद्यासागर यादव ने परिचय प्राप्त करने के बाद खिलाड़ियों को रनर और विनर ट्रॉफी एवं उपविजेता को 10000 रूपया और प्रतियोगिता के विजेता को 21000 हजार रूपया प्रदान किया। खिलाड़ियों से कहा कि खेल में हार और जीत होती रहती है। खेल को खेल की भावना से खेलें जो हारेगा वही एक दिन जीतेगा। मैच के मैन ऑफ द मैच एमबीसी नौतनवा के बशीर को दिया गया। स्कोरिंग का काम अमन जायसवाल चिरंजीव मिश्रा एवं कमेंट्री का काम सूरज , जय पांडे ने निभाया। मैच के अंपायर कृष्ण मुरारी जायसवाल एवं राजेंद्र मद्धेशिया उर्फ मुन्ना सेठ रहे। प्रतियोगिता के अध्यक्ष संजय सिंह ने सभी मुख्य अतिथियों व सभी खिलाड़ियों एवं दर्शकों का आभार प्रकट किया और धन्यवाद दिया।
इस मौके पर मुख्य रूप से शिवकुमार शर्मा, मित्र थापा, तुल बहादुर थापा, डम्मर बहादुर गुरुंग, राम थापा, करीमुल्लाह, ओम प्रकाश श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment