बॉर्डर स्पेशल
सोनौली
सोनौली के व्यापारियों के साथ कोरोना वायरस को लेकर क्षेत्राधिकारी नौतनवां ने किया जागरुकता कार्यक्रम
सोनौली, महराजगंज
कोरोना वायरस को लेकर भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर के व्यापारियों एवं नागरिकों के साथ चिकित्सकों की मौजूदगी में प्रशासन द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जागरूकता कार्यक्रम गुरुवार की शाम 6 बजे सोनौली पुलिस चौकी पर प्रारम्भ हुई जिसकी अध्यक्षता पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा राजू कुमार साव ने किया।
इस कार्यक्रम में कोरोना वायरस के लक्षण और उससे बचाव के संबंध में चिकित्सक राजीव शर्मा द्वारा विशेष रूप से जानकारी दी गयी।
बड़ी संख्या में उपस्थित सोनौली बॉर्डर के भारतीय व्यापारियों को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी नौतनवा ने कहा कि कोरोना वायरस से बचना है तो स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें । उन्होंने कहा कि नाक का बहना, गले में खरास होना, सिर दर्द , बुखार कोरोना के प्रमुख लक्षण हैं। उक्त लक्षण के साथ व्यक्ति बीमार होता है। यह बीमारी संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने, खासी के संपर्क से संक्रमित व्यक्ति के मुह ,नाक एवं हाथो के प्रत्यक्ष सम्पर्क से होता है। इससे बचाव व रोकथाम के लिए साबुन द्वारा हाथ की साफ सफाई करें एवं बिना हाथ धुले आँख, नाक, मुह को न छूएं ।
इस मौके पर मुख्य रूप से नेपाल बेलहिया थाने के प्रभारी,एसएसबी सोनौली के इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह, चौकी प्रभारी सोनौली अशोक कुमार सहित सोनौली कस्बे के सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे ।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment