नौतनवां
महराजगंज
नौतनवां: कुवर घनश्याम क्रिकेट प्रतियोगिता को 60 रन से जीत कर गोरखपुर फाइनल मे
12 March, 2020
0
नौतनवां, महराजगंज
आज बृहस्पतिवार को स्थानीय डॉ० राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज मे स्वर्गीय डॉक्टर कुंवर घनश्याम सिंह मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच गोरखपुर बनाम देवरिया के बीच खेला गया निर्धारित 20 ओवरों के खेल में गोरखपुर ने पहले टास जीता और बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। गोरखपुर ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 158 रन का मजबूत स्कोर बनाया जिसमें गोरखपुर के बल्लेबाज राजवीर सिंह ने नॉट आउट 70 एवं शैलेंद्र ने 37 एवं सारंग ने 28 रन बनाए देवरिया के गेंदबाज धनंजय सिंह ने दो एवं नीरज यादव ने एक विकेट प्राप्त किया 158 रन के जवाब में उत्तरी देवरिया की पूरी टीम 98 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसमें गोरखपुर के गेंदबाज बदरे आलम 1 विकेट अविनाश 1 विकेट राजवीर सिंह ने 1 विकेट प्राप्त किया। इस प्रकार यह मैच गोरखपुर ने 60 रन से जीत कर शानदार तरीके से फाइनल में प्रवेश किया गोरखपुर के ही बल्लेबाज राजवीर सिंह को बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया
इस मैच के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य अश्वनी दुबे उर्फ राजू दुबे रहे इस मौके पर मुख्य रूप से सुरेंद्र जयसवाल सभासद नौतनवा शिवकुमार शर्मा , मनसूर अली ,, प्रधान संजय तिवारी ,कमरुद्दीन खान, अशोक अकेला ,शिवांक ,तुल बहादुर थापा ,करीम खान आदि लोग उपस्थित थे ।
जबकि स्कोरिंग का काम चिरंजीवी मिश्रा ,कमेंट्री का काम अमन जयसवाल उर्फ गोलू ने किया ।
प्रतियोगिता के अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि कल इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच गोरखपुर बनाम नौतनवा के बीच में सुबह 10:00 बजे से खेला जाएगा ।
Previous article
Next article
