1 / 3
2 / 3
3 / 3

भारत-नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय सीमा सोनौली में कोरोना वायरस को लेकर डीएम व एसपी ने बॉर्डर का किया औचक निरीक्षण


सोनौली, महराजगंज

भारत-नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर कोरोना वायरस के स्क्रीनिंग के लिए आज से सोनौली नोमैंस लैंड के पास कैंप लगाए जाएंगे और नेपाल से आने वाले प्रत्येक नागरिकों की स्क्रीनिंग होगी। गुरुवार की दोपहर को जिलाधिकारी महराजगंज उज्जवल कुमार, एसपी महराजगंज रोहित सिंह सजवान के साथ सोनौली बॉर्डर पहुंचे।
बॉर्डर पर एसएसबी के अधिकारियों से मुलाकात कर उनसे वार्ता किया और कोरोना को लेकर चौकस रहने के निर्देश दिए। बॉर्डर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होने बताया कि सीएमओ को निर्देशित किया गया है कि सीमावर्ती क्षेत्र से सटे सभी पीएचसी और सीएचसी के 40 बेड रिजर्व रखें। डॉक्टरों की एक टीम आज से नोमैंसलैंड पर कैम्प करेगें और नेपाल से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग होगी। साथ ही उन्होंने जांच के लिए थर्मल स्केनर मशीन भी लगाने के निर्देश दिए है। इसके पहले डीएम ने इमीग्रेशन कार्यालय के पास स्थित कोरोना वायरस जांच शिविर का जायजा लिया और चिकित्सकों से बातचीत कर पर्यटकों की संख्या जानी, और उन्हें चौकन्ना रहने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम नौतनवा जसधीर सिंह, सीओ नौतनवा राजू कुमार साव, सीएमओ डॉ0 अशोक कुमार श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ0 आइए अंसारी, डॉ0 अमित कुमार गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post