1 / 3
2 / 3
3 / 3

मिश्रौलिया: गैस सिलेंडर से लगी आग लाखो का सामान जलकर खाक


नौतनवां थाना क्षेत्र के ब्लाक रतनपुर में एक छप्पर के मकान में आग लगने से लाखो का सामान जलकर खाक हो गया ।
आज दिनांक 12 मार्च दिन वृहस्पतिवार को सुबह लगभग 8:30 बजे खाना बनाते समय सिलेण्डर से अचानक आग लग गयी । आग व धुँवा को देखकर भारी तादात में लोग इकट्ठा हो गए। लोगों द्वारा घंटो प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका  आग तो काबू में हो गया लेकिन घर मे रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया ।

जले हुए छप्पर के मालिक अबरुन्निशा पत्नी निजामुद्दीन ने बताया कि घर मे रखा खाने पीने का सारा सामान , विस्तर व कपड़ा , जलकर राख हो गया एक भी समान नही बचा है ।

आग को बुझाता हुआ एक युवक आग के लपट को देखकर व भय से बेहोश हो गया । भीड़ ने उस युवक को एक तख्ते पर लिटाकर काफी देर तक उसके ऊपर पानी का फुहारा मारा व पंखे से हवा देने के बाद वह होश में आया ।

इतना ही नही यह भी बताया गया कि घर मे रखा एक मोटरसाइकिल भी जल गया है घर मे रखा लगभग 26000 हजार रुपया जल गया जिसमें 7500 रुपया शौचालय बनवाने के लिये मिला था । घर में रखा पूरा समान अनाज , कपड़ा , पैसा आदि सब जलकर खाक हो गया।
Previous article
Next article

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post