1 / 3
2 / 3
3 / 3

सोनौली:सेनेटाइजर का हुआ छिड़काव, घरों में रहने की अपील

सोनौली, महराजगंज
अमजद
  
कोरोना वायरस के संक्रमण से नगर को बचाने के लिए आदर्श न०पं०सोनौली के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी के नेतृत्व मे आज शनिवार शाम को  नगर पंचायत प्रशासन और  सुधीर त्रिपाठी ने   नगर को सेनेटाइज कर इस अभियान की शुरुआत की। साथ में अधिशासी अधिकारी राजनाथ यादव ने भी स्प्रे मशीन द्वारा सेनेटाइज किया। नगर पंचायत द्वारा स्प्रे मशीन के माध्यम से पूरे नगर पंचायत के प्रत्येक वार्डो को सेनेटाइज करने का कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि “कोरोना से बचाव के लिए शासन द्वारा जो गाइड लाइन जारी की गई है। उसके अनुसार पूरे नगर को सेनेटाइज किया जा रहा है। हम पूरी सतर्कता व सजगता से अपना काम कर रहे हैं। ताकि लोग सुरक्षित रह सके और कोरोना को फैलने से रोका जा सके। इसके अलावा फॉगिंग एवं कीटनाशक पाउडर का छिड़काव भी नालियों में किया जा रहा है,ताकि हमारे नगर के लोग चैन से रह सके।
Previous article
Next article

Leave Comments

Post a Comment

below title

Below Image

Ads Post 3

Below Post