महराजगंज
लेहड़ा
लेहड़ा दुर्गा मंदिर पर कोरोना वायरस को लेकर सीओ, एसडीएम ने की बैठक
बृजमनगंज लेहड़ा मन्दिर पुलिस चौकी पर शुक्रवार की शाम एसडीएम राजेश जायसवाल सीओ अशोक मिश्र ने मन्दिर के पुजारी देवीदत्त पाण्डेय व मन्दिर के दुकानदारों के बीच एक आवश्यक बैठक की।
बैठक में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए क्षेत्र के प्रसिद्ध लेहड़ा देवी मन्दिर में नवरात्र में भीड़ न होने देने का अपील किया। फरेंदा एसडीएम राजेश जायसवाल ने कहा जहाँ तक हो मन्दिर बन्द रखा जाय। मन्दिर के पुजारी से कोरोना वायरस के प्रति लोगो को जागरूक करने को कहा गया
इस मौके पर बृजमनगंज थानाध्यक्ष विनोद कुमार राव , संतोष पाण्डेय, विवेक अग्रहरी, राजू अग्रहरी सहित मन्दिर परिसर के दुकानदार मौजूद रहे।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment