महराजगंज
आप सभी लोगो से अपील है कि घर में रहे और सुरक्षित रहें-- ग्राम प्रधान चन्द्रिका प्रसाद
विकास खण्ड लक्ष्मीपुर के ग्राम सभा रूद्रपुर शिवनाथ के ग्राम प्रधान चन्द्रिका प्रसाद ने कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए बचाव के लिये गाँव में मास्क और साबुन वितरित किय़ा !
प्रधान प्रतिनिधि शमसुद्दीन अन्सारी ने कहा कि कोरोना का असर आज विश्व स्तर पर दिखने लगा है चारों तरफ़ लोग भयभीत और आंशिकित है छींकने और खांसने वाले लोगो को हर कोई शक की नज़र से देख रहा है! इसलिए आप सभी लोगो से अपील है कि घर में रहे और सुरक्षित रहें !
ग्राम प्रधान चन्द्रिका प्रसाद ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए एक अकेला व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता इसमें सबके सहयोग की ज़रूरत है तो सभी लोगो से निवेदन है कि मास्क लगाए, हाथ को साबुन से धोए, लॉक डाउन का पालन करें अपने घरो में रहें सुरक्षित रहें!
इस अवसर पर सफ़ाई कर्मचारी राज करन यादव, विनोद चौधरी, शेषमन चौधरी, श्यामचन्द गुप्ता, राम मिलन, रोहित, जितेन्द्र, महेन्द्र, हैदर, बनारसी, नुरुलहोदा ,इस्माइल, भुपेन्द्र आदि मौजूद रहे ।
Previous article
Next article

Leave Comments
Post a Comment